Site icon Samagra Bharat News website

परिम्पोरा के खुशीपोरा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, दो जवान शहीद

समग्र समाचार सेवा

\जम्मू, 26नवंबर।

जम्मू-कश्मीर के परिम्पोरा की बाहरी सीमा पर बृहस्पतिवार को त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) पर आतंकवादियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि आर्मी के जवान रूटीन ड्यूटी पर थे. तीन आतंकवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में वो शहीद हो गए. यहां पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की मूवमेंट है, हम शाम तक ग्रुप की पहचान कर लेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पोरा के खुशीपोरा में सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया।

Exit mobile version