Site icon Samagra Bharat News website

अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

समग्र समाचार सेवा
ब्यूनस आयर्स,26नवंबर।
फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना के निधन की खबर मिलते ही अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है।

माराडोना का बुधवार को अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने अपने देश के इस महान फुटबॉलर के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। माराडोना के निधन पर पूरे खेल जगत में शोक छा गया है।

ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले ने भी माराडोना के निधन पर शोक जताया है। पेले ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, “निश्चित रूप से हम एक दिन स्वर्ग में एक साथ फुटबॉल को किक मारेंगे।”

Exit mobile version