Site icon Samagra Bharat News website

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन नेताओं ने एक साथ पार्टी को दिया इस्तिफा

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 26नवंबर।
महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को आज उस समय तगड़ा झटका लगा जब पार्टी के तीन नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। तीनों नेताओं के नाम धमन भसीन, फुलेल सिंह और प्रीतम कोतवाल हैं। इन तीनों का कहना है कि सांप्रदायिक तत्वों ने पार्टी को हाइजैक कर लिया है। ऐसे में हमारे पास पार्टी को छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। त्याग पत्र में संयुक्त रूप से कहा गया है- हमने अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगाते हुए पीडीपी की स्थापना के पहले दिन भ्रष्ट और वंशवादी नेशनल कॉन्फ्रेंस का अल्टरनेटिव सेक्युलर विकल्प देने उद्देश्य से पार्टी ज्वाइन की। दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद का भी यह विजन था। मगर मुफ्ती साहब के एजेंडे को त्याग दिया गया और पीडीपी नेशनल कॉन्फ्रेंस की बी टीम बन गई है।

इससे पहले 15 नवंबर को पीडीपी के संस्थापक सदस्य मुजफ्फर हुसैन बेग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में सीट बंटवारे में असहमति को लेकर इस्तीफा दिया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बेग ने पीडीपी संरक्षक महबूबा मुफ्ती को पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में बता दिया है।

Exit mobile version