Site icon Samagra Bharat News website

जब ट्रोलर्स ने कहा- ‘फालतू हीरोइन’ तो तापसी पन्नू ने दिया यह करारा जवाब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवंबर।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेबाकी के लिए भी खूब मशहूर हैं। अक्षय कुमार के साथ बेबी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी तापसी ने एक बार फिर अपशब्द बोलने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। दरअसल तापसी को कुछ ट्रोलर्स ने ‘फालतू हीरोइन’ बोला था जिसका तापसी ने अब अपने स्टाइल में जवाब दिया है।

तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जहां एक यूजर उन्हें ‘फालतू हीरोइन’ कह रहा है. यूजर ने यह भी कह कर ट्रोल किया कि उन्हें अब अभिनय छोड़ देना चाहिए. एक जगह ट्रोल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनके नाम को जोड़ा गया है।

पहली तस्वीर में तापसी ने लिखा, “एक्जैक्टली क्या उठा उठा के? क्योंकि उठाया तो है मैने स्टैंडर्ड, लेकिन आपको शायद नहीं समझ आया.” उन्होंने एक अन्य तस्वीर के जवाब में लिखा, ” ओ हो..चार पांच बार और लिखो प्लीज तो शायद मान जाऊं।

बता दें कि तापसी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरआत साल 2010 में तेलगु फिल्म राघवेन्द्र राव निर्देशित फिल्म झूमंडी नादम से की थी. तापसी की दूसरी फिल्म तमिल डेब्यू थी, आदुकलम इस फिल्म में उनके अपोजिट धनुष नजर आए थे।

Exit mobile version