Site icon Samagra Bharat News website

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 375 रनों का टारगेट

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,27नवंबर।
नई जर्सी और महामारी के नए माहौल के बीच आज भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले वनडे मैच के साथ वापसी कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एरॉन फिंच (114 रन) और स्टीव स्मिथ (105) के शतकों के बदौलत भारत के समक्ष 375 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारतीय गेंदबाजी और फील्डिंग बेदम दिखी, जिसका फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 374/6 का स्कोर खड़ा कर दिया।

मैच के बारे में मिली ताजा अपडेट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 374/6 रन बनाए। एलेक्स कैरी (17) और पैट कमिंस (1) नबाद लौटे। स्टीव स्मिथ (105 रन, 66 गेंदें, 11 चौके, 4 छक्के ) को मो, शमी ने बोल्ड किया। 372 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा. स्मिथ ने अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का 10वां शतक जमाया। उनका यह शतक 62 गेंदों में आया. मार्नस लाबुशेन (2) बड़े शॉट के चक्कर में लपके गए। नवदीप सैनी को विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया का 335 के स्कोर पर 5वां विकेट गिरा।

Exit mobile version