Site icon Samagra Bharat News website

जयपुर के अचरोल थाना इलाके में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, 5 झुलसे

समग्र समाचार सेवा
जयपुर,27नवंबर।
राजधानी जयपुर के अचरोल थाना इलाके में आज बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बस में करंट दौड़ गया। मिली ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच यात्री झुलस गए हैं। हादसे की शिकार हुई निजी बस दिल्ली से जयपुर जा रही बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा मौके के लिए रवाना हो गये हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अचरोल के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ। वहां से सवारियों से भरी एक बस दिल्ली से जयपुर आ रही थी। इसी दौरान वह अचरोल के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन को छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया। करंट लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। करंट लगने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version