Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
देहरादुन, 27नवंबर।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का कोविड सैम्पल पॉजिटिव आया है। सामान्य जुकाम के अलावा उन्हें अन्य कोई शिकायत नहीं है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सोमवार को कोविड उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। कोविड जांच हेतु बीते रोज उनका एम्स में भी सैम्पल लिया गया। इस सैम्पल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। इससे पहले देहरादून में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। एम्स अस्पताल प्रशासन के डीन, प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम की शिकायत है। एम्स में लिए गए उनके कोविड सैम्पल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। प्रोफेसर मिश्रा ने बताया कि एम्स के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम राज्यपाल की नियमित तौर से मॉनीटरिंग कर रही हैं।

Exit mobile version