Site icon Samagra Bharat News website

किसानों को लेकर एक बार फिर राहुल नें मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- वापस लेने होंगे काले कानून

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली27नवंबर।
केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने के मद्देनजर हजारों की संख्या में किसान अंतरराज्यीय सीमाओं पर जुटे हैं. ऐसे में विपक्षी पार्टियां भी केंद्र सरकार पर खूब हमलावर हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है. सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती. मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे. ये तो बस शुरुआत है!।

बता दें कि दिल्ली की सीमा पर किसानों के काफी समय तक डटे रहने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दे दी. दिल्ली में किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में इकट्ठा होंगे और वहीं अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

Exit mobile version