Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा के नूंह में खौफनाक वारदात, चार बच्चियों और महिला की हत्या

समग्र समाचार सेवा
नूंह, 27नवंबर।
हरियाणा के नूंह जिले में एक बेहद ही ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के गांव पिपरोली में 4 बच्चों सहित एक महिला को चाकू से काट दिया गया है। इस वारदात के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। DSP की अगुवाई में पुलिस गांव में पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस ने कमरे को बंद कर जांच शुरू कर दी है।

DSP ने बताया कि मरने वाले चारों बच्चों में चारों लड़कियां ही हैं। जबकि महिला के बचने की संभावना भी कम बताई जा रही है। इस मामले पर पुलिस और ग्रामीण अभी कुछ बोलने को नही है तैयार नहीं हैं।

बता दें कि इससे पहले वीरवार को भी इसी गांव में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। एक के बाद एक ऐसी वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version