Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने श्री सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 27नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने श्री सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।इससे पूर्व हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन)थे।

भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने भट्ट की नियुक्ति की गई है।
भगत ने कहा कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशीधर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था।

Exit mobile version