Site icon Samagra Bharat News website

गुरुद्वारा बंगला साहिब में थड़ा साहिब पर लेट गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27नवंबर।
दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में आज सुबह अरदास के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अरदास के समय आज एक व्यक्ति द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अस्थान के थड़ा साहिब पर लेट कर बेअदबी की गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब गुरुद्वारा बंगला में अरदास हो रही थी तभी एक युवक अंदर आया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अस्थान के थड़ा साहिब पर लेट गया जिसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की तरफ से धारा 295a/323/504/296 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version