Site icon Samagra Bharat News website

नाबालिग के साथ हैवानियत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर अंगूठे के बाद काट दी गर्दन

समग्र समाचार सेवा
बलिया, 28नवंबर।
यूपी के बलिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग लड़की को गांव के ही एक युवक ने अपने पास बुलाया। छेड़खानी के प्रयास का जब लड़की ने विरोध किया तो पहले उसके हाथ का अंगूठा काट दिया और फिर गर्दन।

बलिया में एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव के एक युवक ने रिश्‍तेदार के घर आई एक नाबालिग लड़की की क्रूर तरीके से हत्‍या कर दी। नाबालिग लड़की खेत में सब्जी तोड़ने गई तो वहां गांव का एक युवक छेड़खानी का प्रयास करने लगा। वह नाबालिग को अपने पास बुला रहा था लेकिन वह नहीं गई।

लड़की का विरोध देख लड़का गुस्‍से में आ गया और उसने हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया। उसने पहले लड़की के हाथ का अंगूठा काटा और फिर गला काटकर मौत की नींद सुला दिया। इस घटना की सूचना म‍िलते ही पुल‍िस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे SP की मानें तो एक लड़की की उसी गांव के ही एक युवक ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version