Site icon Samagra Bharat News website

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस में घुसी इनोवा- 4 की मौत और एक घायल

समग्र समाचार सेवा
नोएडा,28नवंबर।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आगे जा रही रोडवेज की एक बस में इनोवा कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ।

जानकारी के अनुसार इनोवा कार में बैठे पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।

Exit mobile version