Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय कृषि मंत्री ने तोमर ने कहा- सरकार किसान यूनियनों से बात के लिए तैयार, राजनीतिक दल पॉलिटिक्‍स न करें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 28नवंबर।
पंजाब, हरियाणा, यूपी से देश की राजधानी में प्रवेश कर चुके हजारों आंदोलकारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसान यूनियनों से उनके मुद्दे हल करने के लिए तैयार है. मंत्री तोमर ने कहा- मैं राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करता हूं कि वे किसानों के नाम पर राजनीति न खेलें।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा, सरकार किसान यूनियनों के साथ बातचीत के लिए तैयार है ताकि उनके मुद्दों को हल किया जा सके. हमने उन्हें 3 दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. मुझे उम्मीद है कि वे बैठक में आएंगे. मैं राजनीतिक दलों से किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करता हूं।

बता दें क‍ि केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगभग ऐसा ही बयान दो-तीन दिन में कई बार दोहरा चुके हैं. वहीं, केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा से किसान राजधानी की ओर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते आ रहे हैं हैं, जिसके चलते दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर प्रवेश और निकास बिंदुओं का बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है और पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है.

Exit mobile version