Site icon Samagra Bharat News website

मेरे किसानों पर हुई निर्दयता के लिए माफी मांगें खट्टर सरकार- कैप्टन अमरिंदर

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 29नवंबर।
किसानों के आंदोलन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच शुक्रवार से जुबानी जंग चल रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है। अमरिंदरने कहा कि मेरे किसानों पर जो निर्दयता दिखाई गई, उस पर मनोहर लाल खट्टर माफी मांगें। जब तक वो माफी नहीं मांगते, तब तक मैं उनसे बात नहीं करूंगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मनोहर लाल खट्टर पर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए। पंजाब के सीएम ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने झूठ बोला कि उन्होंने पहले मुझे फोन करने की कोशिश की और मैंने जवाब नहीं दिया। लेकिन अब जो भी उन्होंने मेरे किसानों के साथ किया है, उसके बाद 10 बार भी वो मुझे फोन करेंगे तब भी मैं उनसे नहीं बात करूंगा।

कैप्टन ने कहा कि खट्ट ने पंजाब के किसानों के साथ गलत किया है। वो इस चीज को स्वीकार करें और मैं उन्हें माफ नहीं करूंगा। सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस तरह से मेरे किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई किसान घायल हुए, ऐसे हालात में मनोहर लाल खट्टर से बात करने को कोई मतलब नहीं।

किसानों को दिल्ली नहीं जाने देने पर सीएम अमरिंदर ने मनोहर लाल खट्टर पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है, दिल्ली सरकार को भी कोई दिक्कत नहीं थी, तो मनोहर लाल खट्टर बीच में आने वाले कौन होते हैं।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए। उन्होंने मुझपर आरोप लगााए थे कि मैं किसानों को प्रदर्शन के लिए भड़का रहा हूं। सीएम अमरिंदर ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी हूं। सीमा से लगे एक राज्य का मैं मुख्यमंत्री हूं।

Exit mobile version