Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में कोरोना मे 68 और मरीजों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,30नवंबर।
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन राहत की यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी यहां सक्रिय मामले 1,487 घटकर 35,091 पहुंच गए।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 4,906 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,66,648 हो गयी है। जबकि 6325 मरीजों के स्वस्थ्य होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 5,22,491 हो गयी। कोरोना रिकवरी दर 91.88 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 68 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9,066 पहुंच गया। जबकि मृत्यु दर 1.60 हो गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर आ गया है।

दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामले 1,487 और घटकर 35,091 पहुंच गये जाे शनिवार को 36,578 थी। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 64.2 हजार नमूनों का परीक्षण किया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़ कर 62.4 लाख पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख पर जांच का औसत 3,14,797 है।

Exit mobile version