Site icon Samagra Bharat News website

बीएसएफ के इस जवान ने अपनी जान गंवाकर भी बचाई अपने साथियों की जान, भारत के इस पूत को शत- शत नमन

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 2दिसंबर।
पाकिस्तान की तरफ से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। आज जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फिर गोलाबारी की गई। इस फायरिंग में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर पी गुइते शहीद हो गए। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पी गुइते ने जांबाजी दिखाते हुए न केवल जवाबी कार्रवाई की बल्कि अपने कई साथियों की जान भी बचाई। उन्होंने कहा कि एसआई पी गाइट ने अदम्य साहस और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए देश की रक्षा के लिए अपना जीवन आहूत कर दिया।

शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की पहचान पी. जाथा के तौर पर हुई है।

आइजी बीएसएफ जम्मू, एनएस जम्वाल ने कहा कि शहीद सब इंस्पेक्टर एक सजग प्रहरी की तरह अन्य सुरक्षाबलों के साथ हमेशा सतर्क रहते थे। देश उनके इस बलिदान को सदैव याद रखेगा। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश के जवान शहीद सब इंस्पेक्टर को बीएसएफ के स्थापना दिवस पर उन्हें नमन करती है। शहीद के पार्थिव शरीर को इम्फाल हवाई मार्ग से भेजा जाएगा। यहां उनका पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Exit mobile version