Site icon Samagra Bharat News website

नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस:सैलजा

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 3 दिसंबर

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। उनके द्वारा नगर निगम चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी श्री विवेक बंसल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया है। विचार विमर्श के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।

Exit mobile version