Site icon Samagra Bharat News website

Release से पहले ही धूम मचा रहा FAU-G गेम, तीन दिन में प्री-रजिस्ट्रेशन 10 लाख के पार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 दिसंबर

 इन दिनों FAU-G मोबाइल गेम को शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। FAU-G गेम के डेवलपर्स ने घोषणा की है कि इसका प्री-रजिस्ट्रेशन 10 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। वहीं Google Play Store पर गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के मात्र तीन दिन में FAU-G ने यह आंकड़ा पार किया है। 30 नवंबर को ऐंड्रॉयड डिवाइस के लिए गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था।

बताया जा रहा है कि अभी यह गेम iOS डिवाइस के लिए Apple App Store पर नहीं है, जिससे माना जा रहा है कि शुरुआत में यह सिर्फ ऐंड्रॉयड गेम हो सकता है।

FAU-G (Fearless and United Guards) की लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस गेम को इसी महीने पेश कर दिया जाएगा। FAU-G को बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ मिलकर तैयार किया गया है। अक्षय इस गैम को लगातार प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह भारतीय सेना पर आधारित गेम है।

Exit mobile version