Site icon Samagra Bharat News website

टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार: पांड्या

समग्र समाचार सेवा
कैनबरा, 3 दिसंबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को अंतिम वनडे मुकाबले में 92 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलने के लिए भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, “मैं टी-20 सीरीज खेलने के लिए ठीक हूं। मैं अपने देश के लिए खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और खुश हूं कि मुझे देश के लिए खेलने का अवसर मिला। टी नटराजन और सभी गेंदबाजों के लिए बहुत खुश हूं।”

कुंगफू पांड्या नाम से मशहूर खिलाड़ी ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए आपको हमेशा पूरी तरह से तैयार रहना पड़ता है। आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता हैं।”

Exit mobile version