Site icon Samagra Bharat News website

लड़की ने ऑनलाइन मंगवाया फूड, आर्डर देने के बाद एक के बाद एक 42 डिलीवरी बॉय लेकर पहुंच गए खाना

समग्र समाचार सेवा
मनिला, 3 दिसंबर

 फिलीपींस से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया और उसके ऑर्डर को लेकर अलग-अलग 42 डिलीवरी बॉय पार्सल डिलीवर करने आए। जिस लड़की ने खाना आर्डर किया उसे खुद भी समझ नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया। इस मामले का खुलासा हुआ तो कारण सामने आया।

खबर के मुताबिक फिलीपींस की सेबू सिटी से स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने एक फूड ऐप से लंच के लिए खाना ऑर्डर किया। ऑर्डर के बाद वह अपनी दादी के साथ खाने का इंतजार करने लगी। इसके बाद जो हुआ वह बहुत आश्चर्यजनक हुआ। कुछ देर बाद उस लड़की के गली में डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचने लगे, लेकिन वही खाना लेकर कई डिलीवरी बॉय उस गली में दिखाई दिए।

देखते-देखते कुल 42 डिलीवरी बॉय वहां जमा हो गए।  दरअसल, यह सब फूड ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिससे एक की बजाय 42 डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंच गए। ऐप के ठीक से काम नहीं करने की वजह से लड़की द्वारा दिया ऑर्डर 42 डिलीवरी बॉय तक पहुंच गया और वे सब खाना लेकर वहां पहुंच गए।

Exit mobile version