Site icon Samagra Bharat News website

नशीले पदार्थ के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
यमुनानगर, 3 दिसंबर

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम में तैनात एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिट्टा मंदिर के नजदीक एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। आरोपी नशीले पदार्थ को बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापामारी की। पुलिस ने वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव गधोली निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई । पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Exit mobile version