Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति कोविंद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर नमन किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 3 दिसंबर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर गुरुवार को नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके प्रथम राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version