Site icon Samagra Bharat News website

युवती को नशीला पदार्थ देकर अगवा करके किया दुष्कर्म

समग्र समाचार सेवा
यमुनानगर, 3 दिसंबर

बुढिय़ा निवासी युवती ने बताया कि उसकी गांव कनालसी निवासी अशोक कुमार के साथ जान पहचान थी। 26 अगस्त को अशोक कुमार ने उसे मिलने के लिए बुलाया । जब वह आरोपी से मिलने गई तो आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी शकुंतला व गांव करेड़ा निवासी रामरतन के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रामरतन ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर पहुंची और उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी, 376, 511, 342, 365, 376 एन तथा 328 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Exit mobile version