Site icon Samagra Bharat News website

बस्तर संभाग में मिले 149 कोरोना पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
जगदलपुर, 4 दिसंबर

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सात जिलों में 149 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के सात जिलों में कोरोना पाॅजिटिव के 149 मामले सामने आये, जिसमें सर्वाधिक 55 मामले कांकेर जिले से आये, वहीं बस्तर में 24 और कोंडागांव में 19, दंतेवाड़ा में 23, सुकमा में 6, नारायणपुर में एक और बीजापुर में 21 मामले मिले। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज की उपचार के दौरान डीसीएच कांकेर में मौत हो गयी।

Exit mobile version