Site icon Samagra Bharat News website

फरीदाबाद में कोरोना से फिर 4 मौतें, 336 मिले पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद, 4 दिसंबर

फरीदाबाद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घण्टों में 4 लोगों की कोरोना से हुई मौत के बाद अब तक जिले में कोरोना से 359 लोग अपनी जान गंवा चुके है। मृतकों का आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का सीधा तर्क है कि जिन लोगों की मौत हो रही है, वे कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी पीडि़त थे। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 637 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जो कि रिकार्ड है, एक दिन में इतनी संख्या में मरीज ठीक होने से अब यहां रिकवरी रेट 94.6 प्रतिशत पहुंच गया है। उप सिविल सर्जन डा. रामभगत ने जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 हजार 786 पहुंच गया है, जबकि 39 हजार 526 मरीज अब तक कोरोना से ठीक हो चुके है वहीं फिलहाल 368 मरीज अस्पताल में दाखिल है, जिसमें से 61 मरीजों को आज अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जिसमें 13 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेटीलेटर पर रखा गया है। फिलहाल जिले में एक्टिव केस 1901 है वहीं 1533 मरीज होम आइसोलेशन पर है। यहां सैम्पल पॉजिटिव रेट 11.8 फीसदी है, जबकि एक्टिव केस रेट 4.6 है। उन्होंने बताया कि यहां एक लाख पर 19 हजार 612 टेस्टिंग की जा रही है वहीं यहां डबलिग रेट 86.6 दिन है। उन्होंने बताया कि आज जो 336 मरीज पॉजिटिव मिले है, वह यादव कालोनी, प्रतापगढ, आदर्श नगर, राजीव कालोनी, दयालपुर, सेक्टर-82, अजरौंदा, तिगांव, सेक्टर-76, चाचा चौक, भूड कालोनी, स्प्रिंगफील्ड कालोनी, जवाहर कालोनी सहित शहर के अन्य क्षेत्रों से है।

Exit mobile version