Site icon Samagra Bharat News website

सुपौल में नौ दुकान में लगी आग, आठ घायल

समग्र समाचार सेवा
सुपौल , 4 दिसंबर

बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में कई दुकानों में आग लगने से आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि निर्मली रेलवे स्टेशन के समीप गुरूवार की देर रात एक दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के आठ अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इन दुकानों में चार रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इस दौरान आग बुझा रहे आठ लोग घायल हो गये। घायलों को निर्मली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर अवस्था में दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।

इस बीच एंबुलेंस और दमकल की टीम के देर से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया। लोगों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस बल पर पथराव करने एवं पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version