Site icon Samagra Bharat News website

नरेंद्र नंदन बने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान

समग्र समाचार सेवा
जालंधर, 4 दिसंबर

जालंधर में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नंदन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन (एमा) का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। प्रधान बनने के बाद उन्होंने एमा के शीघ्र विस्तार करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं का लाभ पत्रकारों तक जल्दी पहुंचाया जाएगा। सरकार और संबंधित अधिकारियों से बात करके पत्रकारों को फील्ड में आने वाली समस्यायों का जल्द निपटारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील रूद्र, नरेश भारद्वाज, परमजीत सिंह रंगपुरी, विनय पाल जैद, पंकज सोनी, सुरिंदर कंबोज, गौरव बस्सी, जतिन मरवाहा, नोनू शर्मा आदि पत्रकार मौजूद थे।

Exit mobile version