Site icon Samagra Bharat News website

गडकरी ने नागालैंड में रखी 14 परियोजनाओं की आधारशिला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 5 दिसंबर

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नागालैंड में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गडकरी ने इस दौरान नागालैंड में एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन किया और 266 किलोमीटर लम्बी 14 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिन पर लगभग 4127 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र और नागालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्ष के दौरान नागालैंड में उनकी सरकार ने 76 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 667 किलोमीटर लंबी सड़क को एनएच नेटवर्क से जोड़ा है। गडकरी ने कहा कि राज्य में एनएच नेटवर्क को आज 1,547 किमी तक बढ़ा दिया गया है जो 2014 तक 880.68 किलोमीटर ही था।

Exit mobile version