Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा कांग्रेस नगर परिषद चेयरमैन चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 5 दिसंबर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि पार्टी रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। कुमारी सैलजा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, विपक्ष के नेता भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप ङ्क्षसह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से चर्चा की गई है। चर्चा करने के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है कि रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस ने इससे पहले अम्बाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर  लडऩे का फैसला लिया है। इन तीनों निगम चुनावों में कांग्रेस महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवार पार्टी चुनाव विन्ह पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Exit mobile version