Site icon Samagra Bharat News website

सर्दी में भी यहां रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही गर्मी, इस जिले में 33 डिग्री के पार हुआ तापमान

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 5 दिसंबर

पूरे देश में सुबह-शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सर्दी का आलम यह है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, धुंध के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) में अभी भी गर्मी अपना सितम ढाह रहा है। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में सर्दी के मौसम में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिसम्बर माह में ही शुक्रवार को सबसे गर्म दिन रहा। कल चूरू का तापमान रहा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2003 में आठ दिसम्बर को चूरू का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

दिसंबर का महीना पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का महीना होता है लेकिन इस भयंकर ठंड के मौसम में भी राजस्थान गर्मी के नए रिकॉर्ड बना रहा है। आलम यह है कि प्रदेश के 14 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार चला गया। वहीं 8 शहरों में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

Exit mobile version