Site icon Samagra Bharat News website

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान आंदोलन में दिया विवादित बयान, गिरफ्तार की मांग तेज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 5 दिसंबर

राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने खुलकर समर्थन किया है। वहीं, अब पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है लेकिन इस दौरान योगराज सिंह ने विवादित बयान दे दिया है जिससे बवाल मच गया है। योगराज सिंह ने अपने बयान में हिंदूओं को गद्दार बताया है। जिस वजह से उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर योगराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसान आंदोलन में मौजूद है और वह उनका खुलकर समर्थन कर रहे है लेकिन इस दौरान वह हिंदूओं के खिलाफ बोलते नजर आते है। वह भाषण में हिंदुओं के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल करते है। वह कहते हैं कि, ‘ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की।’ इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ। तो हंगामा मच गया। हर कोई युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की कड़ी आलोचना कर रहे है।

हालांकि उत्तम हिन्दू इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में बोलते हुए शख्स योगराज सिंह है। हैरानी की बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब योगराज सिंह अपने बयानों की वजह से विवादों में आए है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने धोनी पर तब अपना गुस्सा निकाला था जब उनके बेटे युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी। जिस वजह से वह धोनी के फैंस के निशाने पर आ गए थे।

Exit mobile version