समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 दिसंबर।
मान द वैल्यू फ़ाउन्डेशन ,पर्लकॉन कंसल्टेंट और आर्गस होम्स के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई ।

महिला सशक्तिकरण का समर्थन करने और महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करने के लिए अलग-अलग पृष्ठभूमि की 35 महिलाओं ने संगोष्ठी में भाग लिया।
आर्गस ग्रुप के सीईओ आलोक श्रीवास्तव ने सेमिनार का संचालन किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बात की गई। सभी महिलाओं को आर्टिस्ट अजीत कुमार और उनकी टीम द्वारा आर्गस आर्ट क्लब में काम करने वाले कलाकारों द्वारा बनाए पोट्रिएट ( चित्र) भेंट कर सम्मान किया गया।
इस मौक़े पर मान द वैल्यू फ़ाउन्डेशन की वेबसाइट का लोकार्पण चेयरपर्सन ललिता सिंह के द्वारा किया गया ।
मान फ़ाउंडेशन की तरफ़ से “फ़ेस ऑफ द ईयर “ अनुप्रिया लखावत जी को चुना गया।