Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना ने हिलाई हर देश की अर्थव्यवस्था, फिर ताइवान पर क्यों नहीं हुआ कोई नुकसान ?

समग्र समाचार सेवा
ताइपे  , 8 दिसंबर

कोरोना वायरस का सबसे गहरा प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। कोरोना ने भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है, लेकिन इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जिस पर कोरोना वायरस का कोई असर नहीं हुआ और वो अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता जा रहा है। इस देश का नाम है ताइवान जो कोरोना जैसी महामारी के बीच भी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। खबर के मुताबिक साल 2020 में ताइवान दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। इस साल वहां जीडीपी विकास दर 2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की संभावना है।

आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक कोरोना काल में चंद ही ऐसे देश हैं जो आर्थिक विकास की इस रफ्तार को हासिल कर पाए। पहला कारण ये है कि कोरोना के बावजूद ताइवान एक मात्र ऐसा देश है जिसने कोई लॉकडाउन नहीं लगाया और स्कूल, ऑफिस और दुकानों को बंद किए बिना महामारी पार काबू पाया।

इसकी दूसरी सबसे बड़ी वजह है ताइवान मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है और वो दुनिया की जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में है। ताइवान दुनिया को सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की सप्लाई करता है और ये उसके निर्यात का एक तिहाई हिस्सा है। ताइवान एक छोटे से सेमी कंडक्टर से लेकर कंप्यूटर सर्वर तक सबकुछ बनाता है। इस साल वैश्विक व्यापार करीब 10 फीसदी कम होने के आसार है लेकिन ताइवान के निर्यात में 5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है।

Exit mobile version