Site icon Samagra Bharat News website

RSS दफ्तर का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने सभी रास्ते किए बंद

समग्र समाचार सेवा
बंगा , 11 दिसंबर

जालंधर शहर के विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि श्री राम चौक एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और मनसिमरन सिंह मक्कड़ भी पहुंचे। कुछ समय बाद यह प्रतिनिधि गोपाल नगर में स्थित आरएसएस दफ्तर के नजदीक इक्ट्ठे होने लगे। सावधानी बरतते हुए पुलिस ने आरएसएस दफ्तार जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Exit mobile version