Site icon Samagra Bharat News website

नहाते समय बाथटब में गिर गया चार्जिंग पर लगा आईफोन, करंट लगने से महिला की मौत

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 11 दिसंबर

रूस के शहर अर्खांग्लेस्क में एक 24 साल की महिला की मौत बाथटब में करंट लगने से हो गई है। खबर के मुताबिक ओलेस्या सेमेनोवा का Iphone 8 चार्ज पर लगा हुए था और अचानक ये फोन उनके बाथटब में गिर गया। ओलेस्या उस समय नहा रही थीं और उन्हें बिजली का तेज झटका लगा जिससे उनकी मौत हो गई ओलेस्या की लाश उसकी फ्लैटमेट डारिया ने सबसे पहले देखी।

इस मामले में डारिया ने इमरजेंसी ऑपरेटर से बातचीत में कहा कि मैं जब घर पहुंची तो उसके हालात देखकर मेरी चीख निकल गई। उसका चेहरा पीला पड़ चुका था और वो सांस भी नहीं ले रही थी। पैरामेडिक्स के मुताबिक, ओलेस्या एक कपड़ों की दुकान में काम करती थीं और चार्जिंग फोन के बाथटब में गिर जाने के चलते वो अपनी जान गंवा बैठी हैं।

इससे पहले अगस्त में 15 साल की स्कूल गर्ल एना की कुछ इसी तरह मौत हो गई थी। मॉस्को में रहने वाली एना को भी नहाते वक्त इलेक्ट्रिक शॉक लगा था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। वही पिछले साल मशहूर पोकर स्टार लिलीया नोवीकोवा की भी अपने बाथरूम में इलेक्ट्रिक शॉक से मौत हो गई थी।

Exit mobile version