Site icon Samagra Bharat News website

चड़ीगढ़ व पंचकूला से सरकारी क्वार्टर के लिए मांगे आवेदन

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 11 दिसंबर

हरियाणा आवास आवंटन समिति ने पंचकूला में सेक्टर 39ठ के लिए टाइप. चार के सरकारी आवास आवंटित करने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फार्म, के साथ आवेदन 31 दिसंबर 2020 तक आवास आवंटन समिति के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने का समय 11 बजे से 12 बजे के मध्य का रहेगा। आवेदन संबंधी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। वे कर्मचारी पात्र होंगे, जो हरियाणा सरकार के पात्र कार्यालयों में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। राज्य सरकार के ऐसे कर्मचारी जो अन्य सरकारए बोर्ड और निगमों में प्रतिनियुक्ति पर हैं, वह भी इन आवासों के लिए पात्र होंगे। टाइप-चार के लिए वे कर्मचारी पात्र होंगे, जिनकी नए स्केल में बेसिक पे प्लस ग्रेड पे 56,101 से 1,18,500 रुपये के मध्य है।

Exit mobile version