Site icon Samagra Bharat News website

पहली बार Running करना इस महिला को पड़ गया भारी, कुछ ही देर में खून से रंग गए Tattoo वाले पैर

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 11 दिसंबर

लंदन में एक महिला के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 21 साल की मैडी फॉर्स्टर रनिंग को जॉगिंग और रनिंग ज्यादा पसंद नहीं है। हालांकि, उन्होंने पहली बार जॉगिंग पर जाने का फैसला किया था और उनका ये फैसला मैडी के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ।

मैडी शाम के समय रनिंग के लिए निकली थीं जब एक शख्स ने उन्हें पकड़कर उन्हें चार बार पैरों में चाकू मारकर घायल कर दिया। मैडी को इसके बाद इस शख्स को लात-घूंसे मारकर अपनी जान बचानी पड़ी। मैडी ने अपने साथ हुई इस त्रासदी भरी घटना को फेसबुक पर शेयर किया और उन्होंने अपनी चोटिल टांग की तस्वीरों को भी शेयर करते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा। उन्हें शाम 5 से 6 बजे के बीच चाकू मारकर घायल किया गया था और इसके चलते उनके पैर पर काफी घायल हो गए थे। मैडी ने ये भी कहा कि ये उनकी पहली बार और आखिरी बार जॉगिंग थी।

Exit mobile version