Site icon Samagra Bharat News website

सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
मैसुरु, 11 दिसंबर

कर्नाटक में मैसुरु के बाहरी इलाके में शुक्रवार को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में एक दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनाें की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार रमेश (40), उनकी पत्नी उषा (36) और बेटी मोनीश (05) की मौत हो गयी। घटना में दंपती का तीन साल का बेटा घायल हो गया।

मोटरसाइकिल पर सवार परिवार सिद्दालिंगपुरा गांव से लौट रहे थे। घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एन आर मोहल्ला पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version