Site icon Samagra Bharat News website

जालंधर कपूरथला रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

समग्र समाचार सेवा
जालंधर .12 दिसम्बर।

जालंधर-कपूरथला के बीच स्थित मीरपुर के नजदीक रेल ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।   दोनों की उम्र 20 के करीब लग रही है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में युवक-युवती प्रेमी जोड़ा लग रहे हैं। मामले संबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े 8 बजे मीरपुर के नजदीक शवों के पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो युवक और युवती के शव बुरी तरह कटे हुए थे। फिलहाल दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version