Site icon Samagra Bharat News website

सरकार ने निकाली बेहतरीन स्कीम, अब बेटी की शादी में मिलेगा 10 ग्राम गोल्ड- तुरंत यहां करें Registration

समग्र समाचार सेवा
दिसपुर .12 दिसम्बर।

माता-पिता अपनी लड़की की शादी के लिए शुरुआत से ही पैसे जोड़ेने शुरू कर देते हैं। बेटी की शादी के टाइम पर मां-बाप के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होता है गोल्ड ज्वैलरी पर पैसा खर्च करना। हमारे देश में बेटियों को गोल्ड ज्वैलरी देने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसे में असम सरकार (Assam government) ने अपने राज्य की बेटियों की शादी पर गोल्ड देने के लिए अरुंधति गोल्ड स्कीम (Arundhati Gold Scheme) शुरू की है। इस स्कीम में सरकार की ओर से गोल्ड दिया जाता है। सरकार बेटियों को 10 ग्राम गोल्ड देती है।

राज्य सरकार ने जारी की  स्कीम से जुड़ीं कुछ शर्तें
1 इस स्कीम का फायदा लेने के लिए लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
2 इसके अलावा शादी का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
3 लड़की के परिवार की सालाना कमाई 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
4 इस योजना का फायदा पहली बार शादी करने पर ही मिलेगा।
5  वहीं लड़के की उम्र भी कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
6 शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत रजिस्टर्ड होनी चाहिए। जिस दिन रजिस्ट्रेशन हो उसी दिन लड़की को स्कीम के लिए अप्लाई करना होगा।

इस तरह कर सकते हैं स्कीम में अप्लाई-
इसके लिए revenueassam.nic.in. पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालना होगा।
ऑनलाइन के साथ-साथ इस प्रिंटआउट को भी जमा करना होता है।
फॉर्म सबमिट होने के बाद लड़की को इसकी एक रसीद भी मिलती है।
आपकी एप्लीकेशन मंजूर हुई या नहीं इसके बारे में आपको एसएमएस से पता चल जाएगा।
अगर एप्लीकेशन मंजूर हुई तो स्कीम के तहत जो भी अमाउंट बनेगा वो एप्लीकेंट के खाते में जमा कर दिया जाएगा।

आपको बता दें असम में बहुत पिछड़े इलाकों में बच्चों की शादियां जल्दी कर दी जाती हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।अरुंधति गोल्ड स्कीम में मिलने वाले सोने को ध्यान में रखते हुए बहुत से परिवार बच्चों की शादी जल्दी करने से बच रहे हैं।

Exit mobile version