Site icon Samagra Bharat News website

अमित शाह के घर के बाहर धरना देने जा रहे ‘आप’ नेता राघव चड्ढा हिरासत में

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 दिसंबर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर धरना देने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए दिल्ली पुलिस से परमीशन मांगी थी। इसके बाद भी धरना देने जा रहे आप नेता राघव चड्ढा व कई और विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि राघव चड्ढा और ये विधायक, नगर निगम में कथित घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर गृहमंत्री और उपराज्यपाल आवास के विधायक बाहर धरना देने जा रहे थे।

जिन विधायकों को हिरासत में लिया गया है उनमें दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा कुलदीप कुमार, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा आदि शामिल हैं। राघव चड्ढा ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कहा, भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। हमने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने मुझे मेरे आवास से ही गिरफ्तार कर लिया है। अमित शाह जी, आप अपनी पुलिस के दम पर अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार क्यों दबाना चाहते हैं।

Exit mobile version