Site icon Samagra Bharat News website

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 दिसंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में आए लोग अपनी कोरोना जांच कराएं, फिलहाल जेपी नड्डा घर पर ही आइसोलेट हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Exit mobile version