Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सास का निधन, CM ने ट्वीट कर जताया दुख

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 13 दिसंबर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सास सतिंदर कौर काहलों का आज निधन हो गया। 95 वर्षीय काहलों लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका निधन शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में हुआ। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 25 के श्मशानघाट में होगा। अंतिम संस्कार में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिमरजीत सिंह मान भी पहुंचेंगे।

कैप्टन ने ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सास के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि वो एक पवित्र रुह थी, जिन्होनें उम्र भर लोगों की सेवा की। कैप्टन ने लिखा उनकी सास के चले जाने का उन्हें बेहद दुख है। उन्होंने प्रभु से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने के लिए अरदास भी की।

Exit mobile version