Site icon Samagra Bharat News website

सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, CM ने फोन पर जाना हाल

समग्र समाचार सेवा
हैदराबाद , 14 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को हैदराबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो हो गई, हादसे में दत्तात्रेय बाल-बाल बच गए। उनके निजी सहयोगी और ड्राइवर भी सुरक्षित हैं। चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के बाद यह एक पेड़ से जा टकराई। यह घटना हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर चौटुप्पल मंडल में कैतापुरम के पास घटी जब राज्यपाल हैदराबाद से नलगोंडा जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल दत्‍तात्रेय तेलंगाना के रहने वाले और आजकल राज्‍य के दौरे पर है। बताया जा रहा है वह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। राज्यपाल के सहयोगी कैलाश नागेश ने बताया कि दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा है और राज्यपाल दूसरे वाहन से नलगोंडा के लिए रवाना हो गए। नागेश ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया वाहन उचित स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि चालक को शायद झपकी आ गई थी जिसके कारण ये हादसा हुआ। दत्तात्रेय नलगोंडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को जैसे ही हादसे की खबर मिली, उन्होंने फोन करके हालचाल पूछा। राज्‍यपाल ने पूरी तरह से स्‍वस्‍थ होने की जानकारी दी है।

Exit mobile version