Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में कोरोना के 933 नये मामले, कुल संख्या 253385 हुई, 2733 मौतें

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 15 दिसंबर

हरियाणा में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है जहां इसके आज 933 नये मामले आने के बाद राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की कुल संख्या 253385 हो गई है जिनमें से 241544 अब तक ठीक हो चुके हैं तथा 16 और मरीजों के दम तोड़ देने से इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 2733 पहुंच गया है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण दर 6.33 प्रतिशत, रिकवरी दर 95.33 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। राज्य के हालांकि सभी 22 जिले कोरोना की चपेट में हैं लेकिन गुरूग्राम और फरीदाबाद जिलों में अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ना जारी है। राज्य में कोरोना के गुरूग्राम में 197, फरीदाबाद 175, सोनीपत 46, हिसार 35, अम्बाला 14, करनाल 31, पानीपत 57, रोहतक 99, रेवाड़ी 62, पंचकूला 38, कुरूक्षेत्र 49, यमुनानगर 39, सिरसा 25, महेंद्रगढ़ 12, भिवानी 15, झज्जर 11, पलवल 12, फतेहाबाद दो, कैथल 19, जींद 48, नूंह पांच और चरखी दादरी में दो मामले आये।
राज्य में कोरोना से अब तक 2733 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 1855 पुरूष, 877 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं। राज्य में आज हिसार में चार, पानीपत तीन, सोनीपत, रोहतक और फतेहाबाद दो-दो तथा गुरूग्राम, अम्बाला और झज्जर में एक-एक मौत हुई है।

Exit mobile version