Site icon Samagra Bharat News website

कृषि कानून किसानों के हित में: निशंक

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार , 15 दिसंबर

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यहां तीन कृषि कानून के बारे में कहा कि जब से देश में मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से वह किसानों की हितैषी रही है। उनकी सरकार तीन कृषि कानून लेकर आयी है ताकि किसानों की आर्थिक स्थित सुदृढ हो सके लेकिन विपक्ष इस पर राजनीति लाभ के लिए किसानों में झूठ और भ्रम फैला रहा है। निशंक ने कहा कि इसी क्रम में सरकार तीन कृषि बिल लेकर आई है ताकि किसानों आर्थिक स्थिति ठीक की जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही लक्ष्य है कि किसानों की आय दुगनी हो। विपक्ष किसानों में इस कानून को लेकर भ्रम पैदा कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडी व्यवस्था खत्म करने जा रही है जबकि कानून में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है।

कांग्रेस के नेता किसान कानून को बिना पढ़े लोगों में राजनीतिक लाभ के लिये भ्रम पैदा कर रही है। कांग्रेस ने देश के किसानों के लिये कभी कुछ नहीं किया और अब जब मोदी सरकार देश के हर तबके के साथ किसानों को भी आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है तो कांग्रेस किसानों को झूठ बोल कर भ्रम पैदा कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ अगर कोई अनुबंध करता है तो उससे किसानों जमीनों को अधिकृत नहीं कर सकता है, किसान जब चाहे अनुबंध रद्द कर सकता है। कानून में प्रावधान है कि निश्चित समय सीमा के अंदर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया गया है। जबकि कांग्रेस किसानों को जमीन अधिग्रहण की झूठी अफवाह फैला रही है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है किसानों को फसलों का उचित दाम दिया जा रहा है, यह ऑन रिकॉर्ड है कोई भी देख सकता है। कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिये झूठ और भ्रम का सहारा ले रही है। इसके लिये कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

Exit mobile version