Site icon Samagra Bharat News website

100 से ज्यादा बार चाकुओं से हमला करके बेटे ने किया मां का कत्ल, पुलिस को फोन पर बोला-लाश के लिए बैग ले आना

समग्र समाचार सेवा
लंदन , 15 दिसंबर

यहां के हैंपशायर में दिल दहला देने वाली वारदात घटित होने का मामला सामने है। स्कूली छात्र ने निर्दयतापूर्वक अपनी मां की हत्या कर दी। वारदात जुलाई में हुई लेकिन हत्या के बारे में तथ्य सुनवाई के दाैरान सामने आ रहे हैं।  आरोपी ने अपनी मां पर 100 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया और मां के कत्ल के बाद उसने पुलिस को फोन करके कहा कि बाडी के लिए बैग लेकर आना। आरोपी का नाम रोवन थॉम्पसन है और रोवन ने अपनी मां जोआना थॉम्पसन पर तब हमला किया जब वह सुबह-सुबह टहलकर वापस घर लौटी थीं। यह वारदात पिछले साल जुलाई की है लेकिन इस वारदात की चर्चा आजतक होती है क्योंकि इसी माह सुनवाई के दाैरान इस तथ्य का खुलासा हुआ कि जोआना पर चाकुओं से असंख्य वार किए गए थे।

रोवन को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अफसर ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वह लड़का बिल्कुल शांत था और ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी बिल्ली को लेकर अधिक चिंतित है। 50 साल की जोआना थॉम्पसन एक स्पीच थेरेपिस्ट थीं। हत्या के बाद फोन पर पुलिस को आरोपी बेटे ने कहा कि उसने अपनी मां का कत्ल कर दिया है और अपनी मां पर चाकुओं से कई वार किए हैं। आरोपी के पिता एक संगीतकार हैं। बताया जाता है कि जिस वक्त रोवन ने अपनी मां पर हमला किया तब वह बिल्कुल शांत था। उसके स्वभाव में थोड़ा सी भी उग्रता नहीं थी।

Exit mobile version