Site icon Samagra Bharat News website

उज्जैन में कोरोना के 21 नए मामले

समग्र समाचार सेवा
उज्जैन , 16 दिसंबर

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 4563 हो गयी है, जबकि इनमें से 4235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 644 सैंपल की जांच में 21 कोरोना संक्रमित पाए गए और ये सभी उज्जैन शहर के हैं। जिले में अभी तक 4563 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 100 हो गयी है और 227 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version