Site icon Samagra Bharat News website

4 हजार लोगों से फेक कॉल्स से ठग लिए 90 करोड़, फिल्मी स्क्रिप्ट से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर- 54 गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 16 दिसंबर

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 90 से ज्यादा कंप्युटर जब्त किए गए हैं। इनके अलावा मोबाइल, सर्वर समेत कई प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए। यह फर्जी कॉल सेंटर मोती नगर इलाके में चल रहा था। ये कॉल सेंटर खुद को जांच एजेसिंयों के अफ़सर बताते थे और ठगी को अंजाम देते थे। ये सभी आरोपी फिल्मी स्टाइल में लोगों को कहानी सुनाकर ठगते थे। इसके लिए बाकायदा स्क्रिप्ट की तरह काम होता था।

फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाले लोग विदेशी नागरिकों, जिनमें यूएस और दूसरे देशों के लोगो को लीगल केस में फंसाने की धमकी देते थे। जो व्यक्ति जाल में फंस जाता था उससे बिटकॉइन व गिफ्ट कार्ड के जरिए पैसे मंगवाए जाए थे। आरोपियों से जांच में खुलासा हुआ कि अभी तक ये लोग करीब 4 हजार लोगों को ठग चुके हैं और 80 से 90 करोड़ रुपए ले चुके हैं। ये लोग विदेशी नागरिकों को कहते थे कि उनका सोशल सिक्योरिटी नम्बर क्रिमिनल एक्टिविटी से जुड़ा है और उनके साथियों के बैंक अकाउंट्स से लिंक मिले हैं। इस वजह से इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version